पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में गलत काम करने के आरोप में तीन युवतियों को पकड़ा
बरियातू थाना की पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में गलत काम करने के आरोप में तीन युवतियों को पकड़ा है। तीनों को महिला थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस और भी इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ब्यूटी पार्लर में गलत काम हो रहा है।
पुलिस वहां पहुंची और सभी को पकड़कर थाना लाया गया। हालांकि, पुलिस ने किसी को आपत्तिजनक हालत में नहीं पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
इससे पहले लालपुर स्पा में पड़ी थी छापेमारी
लालपुर स्थित स्पा में छापेमारी कर पुलिस ने आठ युवती और छह युवक को जेल भेजा था। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि स्पा संचालक के द्वारा किसी तरह का कोई स्पा का लाइसेंस नहीं दिया गया है। फर्जी तरीके से स्पा का संचालन किया जा रहा था। स्पा चलाने का फर्जी कागजात तैयार किया गया था। पुलिस को चकमा देने के लिए फर्जी कागजात दिखाया गया था लेकिन पुलिस ने जांच की तो कागजात फर्जी निकल गया।


Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता