चार्जिंग के दौरान मोबाइल हुआ ब्लास्ट, बेड में लगी आग
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव मोबाइल ब्लास्ट होने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया है। उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक रामपुरा गांव के अभिषेक पांडे है। इन्होंने अपने मोबाइल को अपने बिस्तर पर अपने बगल में रखकर चार्ज करने के लिए लगाया था। अचानक से मोबाइल में जोरदार ब्लास्ट होते ही बिछावन में भी आग लग गई और अभिषेक गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया। इन्हें परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया है। इलाज कर रहे डॉ. प्रेमचंद्र ने बताया कि पीड़ित के कई जगह स्किन जल गया। उसका इलाज किया जा रहा है।पीड़ित के परिजन लाल पांडे ने बताया कि अभिषेक मध्यप्रदेश के इंदौर में रहकर पढ़ाई करता है। अभी हाल ही में वह गर्मी की छुट्टी में घर आया था। उन्होंने बताया कि सिम बदलने के लिए पिन लगाते ही मोबाइल में सरसराहट की आवाज आने लगी। इस दौरान वह मोबाइल को बेड पर फेंककर भागने की कोशिश कर रहा था कि अचानक मोबाइल ब्लास्ट कर गया। इस सम्बंध में सिंहवाड़ा सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचन्द्र ने बताया कि झुलसने से शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। उसका इलाज किया जा रहा है।


Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता