कोर्ट रूम में जज पर वकील ने फेंका जूता, जानिए मामला
आगर मालवा में एक वकील ने चलती कोर्ट में जज पर जूता फेंका। जज नीचे बैठ गए। इसके बाद भी उनके कान पर चोट लगी है। पुलिस ने वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।आगर मालवा में केस की सुनवाई के दौरान एक वकील को इतना गुस्सा आ गया कि उसने शर्मिंदगी भरी हरकत कर दी। उसने जज की ओर जूता फेंका। जज जूते से बचने के लिए नीचे बैठ गए। इस सब में उन्हें कान में चोट लगी है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मामला सोमवार अपराह्न चार बजे का है। केस की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता नितिन अटल इतना उग्र हो गया कि उसने जज की ओर जूता उछाल दिया। इतना करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। जूता जज के कान पर लगा, जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने कोर्ट के बाबू ज्ञानसिंह पिता दरयाब सिंह किरार के माध्यम से आगर थाने में दर्ज करवाई है। आगर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार बाबू ने प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आगर का पत्र पुलिस के सामने पेश किया। इसके साथ अजय जाटव व वकील कौसर खान की प्रमाणित गवाही के दस्तावेज भी लगाए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने नितिन अटल के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 294 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है।


किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा