सुनक की जगह लेंगी केमी बेडेनॉक
लंदन। ब्रिटेन की सबसे बड़ी पार्टियों में एक कंजर्वेटिव पार्टी में अब ऋषि सुनक की जगह एक अश्वेत महिला केमी बेडेनॉक लेंगी। उन्हें ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की लीडर के तौर पर चुना गया है। ब्रिटेन में इस पद को हासिल करने वाली वे पहली अश्वेत महिला हैं। 44 साल की बेडेनॉक ने पार्टी लीडर के पद के लिए हुए चुनाव में 57 प्रतिशत वोट हासिल किए और रॉबर्ट जेनरिक को हराया। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी बेडेनॉक को इस जीत पर बधाई दी। स्टारमर ने कहा कि किसी अश्वेत महिला का पार्टी का लीडर चुना जाना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। वहीं, बेडेनॉक ने कहा है कि वे अपनी जातीय पहचान को ज्यादा अहमियत देना पसंद नहीं करती हैं। कंजरवेटिव पार्टी सम्मेलन में जब उनसे इस पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि त्वचा, बालों या आंखों के रंग को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।


गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना