फिर बदला झारखंड का मौसम; बादल छाने से तापमान में गिरावट
राजधानी समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। 25 फरवरी को भी राजधानी व आसपास के जिलों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। जिसका असर तापमान में भी देखने को मिला। तापमान में कमी के कारण रात में ठंड बढ़ गई है।
हवा के तेज झोंके के साथ वज्रपात
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमानों की माने तो 26 फरवरी को रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्क बना रहेगा।
27 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ मध्य व निकटवर्ती हिस्से कहीं-कहीं मेघ गर्जन और 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं के झोंके साथ वज्रपात होने की आशंका है।
इन जिलों में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो व खूंटी के अलावा दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां भी शामिल है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सबसे कम लोहरदगा का तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ जगहों पर मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 21.3 मिमी पाकुड़ के लिट्टीपारा में रिकार्ड की गई। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री जमशेदपुर का जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री लोहरदगा का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव