बॉर्डर पर घुसपैठिए को मारी गोली
श्रीगंगानगर । भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक पाक घुसपैठिए को मार गिराया। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान से भारत सीमा में आने की कोशिश कर रहा था। उसे भारतीय सीमा में घुसते हुए बीएसएफ के जवानों ने देखा तो उसे मना किया गया। जब घुसपैठिया नहीं माना तो जवानों ने उसे मार गिराया। घटना श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा बीओपी में रात 1 बजे की है। वहीं सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सुंदरपुरा बीओपी बफर जोन में आता है। रात 1 बजे बीएसफ के जवान गश्त कर रहे थे। बफर जोन के पास ये पूरा इलाका खेती का है। पाक घुसपैठिया फसलों के बीच से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहा था।


एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार