खुद दे दिया फाइनल जवाब, कांग्रेस से कर दी ये अपील....
जमशेदपुर। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर दर्ज मुकदमों को लेकर हमलावर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कांग्रेस से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा है कि धनबाद से चुनाव लड़ने का उनका निजी फैसला नहीं है।
स्थानीय लोगों के आग्रह पर चुनाव लड़ने को तैयार हूं। कांग्रेस से समर्थन मांगा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी बातचीत हुई है। समर्थन करने का आग्रह किया है। हम धनबाद से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। यदि कांग्रेस समर्थन करती है तो ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल होगी।
इसके साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर कांग्रेस का समर्थन नहीं मिलता है तो जीत का अंतर थोड़ा कम हो जाएगा। सरयू राय ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि के बाद धनबाद के लोकसभा चुनाव लड़ने की विधिवत घोषणा की जाएगी।
80 डिसमिल जमीन का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पुत्र प्रशांत कुमार के नाम से गलत तरीके से धनबाद के नावाडीह में कुल 80 डिसमिल जमीन खरीदी गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं और झारखंड प्रदेश के प्रभारी को स्पष्टीकरण देना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उक्तियों के अनुरूप प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए।


Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त