झारखंड सरकार की योजनाओं के नाम पर बढ़ रही ठगी की घटनाएं
चाईबासा। साइबर अपराधियों द्वारा झारखंड सरकार की योजनाओं के नाम पर गव्य किसानों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर जिला गव्य विकास विभाग सतर्क हो गया है और सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
जिला गव्य विकास पदाधिकारी राज नारायण सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जिले के कुछ गव्य किसानों को मोबाइल नंबर 7063219301 और व्हाट्सएप नंबर 9038197598 से कॉल कर ठगों ने स्वयं को झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सचिव मनोरंजन कुमार बताया।
कॉल में कहा गया कि किसानों की योजना स्वीकृत हो गई है, लेकिन लाभ प्राप्त करने के लिए पहले भुगतान करना होगा। भुगतान नहीं करने पर योजना से नाम काटने की धमकी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से फर्जी और साइबर ठगी का मामला है। कुछ किसानों की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक व सदर डीएसपी को भी दी गई है।
जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध काल या पैसों की मांग पर विश्वास न करें। इस तरह की जानकारी तुरंत संबंधित प्रखंड गव्य विकास पदाधिकारी या जिला गव्य विकास कार्यालय को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसान ठगी से बच सकें।


972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील