कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता को ED ने किया तलब
झारखंड में जमीन घोटाले को लेकर ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है, लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इस क्रम में आज पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी ईडी कार्यालय पहुंचे हुए हैं। उनसे जमीन घोटाला मामले में पूछताछ होनी है। बता दें कि योगेंद्र साव बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद के पिता हैं।
अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की छापामारी
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 17 ठिकानों पर ईडी ने बीते 12 मार्च को छापामारी की थी। मामला हजारीबाग में प्रतिबंधित किस्म की जमीन को अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश मामले में मनी लांड्रिंग से संबंधित था।
जमीन विवाद में अंबा के परिवार का भी नाम आया सामने
इस दौरान जमीन विवाद में अंबा प्रसाद और उनके परिवार का नाम सामने आया। गौरतलब है कि इस छापामारी में ईडी को कुछ ठिकानों से लगभग 10 लाख नकद, भारी मात्रा में भूमि से जुड़े दस्तावेज, भूमि की खरीद-बिक्री व काले धन के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। ईडी इन सभी बरामदगी को मनी लांड्रिंग के बिंदु पर देख रही है।


Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त