महिला यात्री से बदसलूकी करने पर टीटीई के खिलाफ केस दर्ज
जालंधर । पटना की एक महिला ने पंजाब के जालंधर में कार्यरत एक टीटीई के खिलाफ पटना में शिकायत की है। इसके बाद जालंधर थाना जीआरपी ने भी टीटीई के खिलाफ केस दर्ज किया है। जालंधर थाना प्रभारी जीआरपी पलविंदर सिंह भिंदर ने बताया कि दो जून को हावड़ा मेल में लता नाम की एक महिला यात्री उसके बच्चे सवार थे। वो सभी एस-1 में सफर रहे थे। इस दौरान टीटीई मुकेश कुमार आया और उनसे टिकट मांगा। उन्होंने स्लीपर की दो टिकट दिखाई, जबकि सीट पर दो और लोग बैठे थे, जिनके पास जनरल के टिकट थे। इस पर टीटीई जुर्माना लगाने की बात की। जुर्माने के लेन-देन में दोनों पक्षों में बहस हुआ और वो ट्रेन से उतर गए। इस दौरान टीटीई ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। यात्री दूसरी ट्रेन पकड़ कर पटना चले गए। इस दौरान जब उनको पता चला कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है, तो इन्होंने भी पटना में शिकायत दर्ज कराई। जालंधर थाना प्रभारी जीआरपी, पलविंदर सिंह भिंदर ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आने पर हमने थाना जालंधर में टीटीई मुकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। महिला यात्री ने टीटीई के खिलाफ बदसलूकी का आरोप लगाया है। वहीं टीटीई की तरफ से भी महिला यात्री और उसके साथ सफर करने वाले लोगों के खिलाफ सरकारी दस्तावेज को ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप लगाया गया है।


त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…