सीमेंट गोदाम में हुआ हादसा, बोरियों के नीचे 8 मजदूर दबे
भोपाल। राजधानी भोपाल छोला थाना इलाके में स्थित शंकर नगर में बने एक सीमेंट के गोदाम में बोरियों के नीचे 8 मजदूर दब गए। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम गोदाम से सीमेंट की बोरियों को ट्रक में लोड किया जा रहा था। बोरिया चढ़ाते समय ये हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को निकालकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। घटना में तीन से चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है, कि किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या