ACB ने रांची में अंचल निरीक्षक के आवास पर की छापेमारी
रांची। रांची में भ्रष्टाचार को रोकने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ACB टीम ने मोरहाबादी में राम कृष्ण मिशन के पास नामकुम अंचल के अंचल निरीक्षक राजेश कुमार के आवास पर छापा मारा है। ACB की यह कार्रवाई शहर अंचल के पूर्व अंचल अधिकारी मुंशी राम की गिरफ्तारी मामले में हो रही है। मुंशी राम को ACB ने रिश्वत लेते पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। इसके अलावा गुमला जिले के घाघरा स्थित राजेश कुमार के किराये के मकान पर भी ACB छापेमारी कर रही है। राजेश बिशुनपुर और घाघरा अंचल में भी कई वर्षों तक पदस्थापित रहे हैं। वर्तमान में राजेश कुमार नामकुम अंचल कार्यालय में कार्यरत हैं।


ईंधन महंगाई को लेकर सियासी घमासान तेज, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू
रवि शंकर के जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, फडणवीस बोले- दुनिया को जोड़ने वाले आध्यात्मिक मार्गदर्शक
हार के बाद ममता बनर्जी का सख्त रुख, पार्टी को दोबारा मजबूत करने का किया ऐलान
यूरोप में अमेरिकी सैन्य रणनीति बदली, पोलैंड और जर्मनी में तैनाती रोकने के फैसले से हलचल
बदलते युद्ध स्वरूप पर अमेरिका का बड़ा बयान, ड्रोन तकनीक के साथ कदम मिलाना बताया जरूरी