गया में चोरी करने वाले 4 चोर समेत 5 गिरफ्तार, ऑटो बरामद
गया । गया पुलिस ने बेलागंज थाना क्षेत्र के साहो बिगहा में बीते शुक्रवार की रात की चोरी की घटना में चोरी करने वाले 4 चोर समेत 5 गिरफ्तार किया है। यही नहीं पुलिस ने चोरी किए गए सामान सहित एक ऑटो को भी बरामद किया है। इस बात की जानकारी डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम ने दी।
उन्होंने बताया कि बेलागंज के साहो बिगहा(शेखपुरा) में शुक्रवार की देर रात एक गोदाम में चोरों ने ताला तोड़ कर वहां रखे डीजे के उपकरण सहित अन्य मूल्यवान वस्तुओं की चोरी की थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर खुर्शीद आलम के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व तकनीकी शाखा के अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई थी। टीम के सहयोग से बेलागंज क्षेत्र के पनारी दरियापुर में शनिवार तड़के अशोक पासवान के घर छापेमारी की गई। अशोक पासवान को उसके घर से चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल क्षेत्र के गिरधारी बिगहा के अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार और दरियापुर से इंदल पासवान को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चोरी में शामिल रहे विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जहानाबाद के टेहटा सड़क किनारे से चोरी में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना