होली पार्टी के दौरान दो चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प....
झारखंड: झारखंड के पलामू जिले में होली पार्टी के दौरान एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना मंगलवार की रात को चैनपुर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के पास कल्याणपुर गांव की है।
परिवार ने मंगलवार की रात को होली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के दौरान ही दो चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों भाइयों की पहचान अजय चौधरी और मनोज चौधरी के तौर पर की गई है। मेदिनीनगर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने कहा, "अजय ने मनोज पर कैची से हमला किया और फिर बंदूक निकालकर उस पर दो बार गोली चला दी। मनोज को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।" इस घटना के बाद से ही अजय लापता है। मनोज की पृष्ठभूमि आपराधिक थी और वह सड़क किनारे डकैती समेत आठ मामलों में वॉन्टेड था।


श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने