Indian Premier League में 7 खिलाड़ियों ने बनाई हैट्रिक, क्या Sameer Rizvi रचेंगे इतिहास?
आईपीएल में लगातार तीन मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना किसी असाधारण फॉर्म और आत्मविश्वास का संकेत होता है। अब तक कोई खिलाड़ी लगातार चार बार यह खिताब नहीं जीत पाया है, लेकिन कई दिग्गजों ने तीन मैचों तक अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस खास लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है और वह खिलाड़ी है समीर रिजवी।
समीर रिजवी: नए दौर का उभरता सितारा
समीर रिजवी ने आईपीएल 2025 में दिल्ली के आखिरी मैच में और 2026 के शुरुआती दोनों मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतकर खुद को इस खास क्लब में शामिल कर लिया। उन्होंने 2025 सीजन के आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर 207 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी। इसके बाद 2026 सीजन की शुरुआत में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 47 गेंदों में 70 रन बनाए और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली। खास बात यह रही कि उनके दो प्रदर्शन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए, जिसने उनकी उपयोगिता और बढ़ा दी।
जैक कैलिस: ऑलराउंड प्रदर्शन की मिसाल
जैक इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए उन्होंने पहले मैच में 55 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 रन और दो विकेट लेकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। तीसरे मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। उनके प्रदर्शन में निरंतरता और संतुलन साफ दिखा।
वीरेंद्र सहवाग: कप्तानी में भी धमाका
वीरेंद्र सहवाग ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के कप्तान रहते हुए यह कारनामा किया। उन्होंने पुणे के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाकर आसान जीत दिलाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 गेंदों में 73 रन और फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 63 रन की पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को लगातार मजबूती दी।
एरॉन फिंच: रन चेज के हीरो
एरॉन फिंच ने गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए लगातार तीन मैचों में अर्धशतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पंजाब, पुणे और मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारियां खेलीं। मुंबई के खिलाफ उनकी 54 गेंदों में 67 रन की पारी खास रही, जिसमें आखिरी गेंद पर जीत मिली। यह उनकी मैच फिनिशिंग क्षमता का शानदार उदाहरण था।
विराट कोहली: रिकॉर्ड तोड़ सीजन
विराट कोहली ने 2016 के ऐतिहासिक सीजन में यह उपलब्धि हासिल की, जब उन्होंने 973 रन बनाए थे। उन्होंने कोलकाता और दिल्ली के खिलाफ तेज अर्धशतक लगाए और फिर पंजाब के खिलाफ 50 गेंदों में 113 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे, जो आईपीएल इतिहास की यादगार पारियों में गिनी जाती है।
जोस बटलर: दमदार प्रदर्शन से जीता दिल
जोस बटलर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लगातार तीन मैचों में 80+ स्कोर बनाए। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 82, चेन्नई के खिलाफ 95* और मुंबई के खिलाफ 94* रन बनाए। उनकी पारियों में शानदार स्ट्राइक रेट और लंबी बल्लेबाजी देखने को मिली, जो किसी भी ओपनर के लिए आदर्श मानी जाती है।
ऋतुराज गायकवाड़: गजब की पारियां
ऋतुराज गायकवाड़ ने 2020 में अपने पहले ही आईपीएल सीजन में यह कारनामा किया। उन्होंने आरसीबी, केकेआर और पंजाब के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई। उनकी शांत और तकनीकी बल्लेबाजी ने उन्हें एक भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया।


बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध