Ramkripal Yadav के रिश्तेदार के घर फायरिंग, पथराव में तीन घायल
पटना। राजधानी के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शुक्रवार देर रात बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, पथराव और मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ लाठी-डंडों और तलवार से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दो लोगों की हालत गंभीर
घायलों में मंत्री के समधी राजेंद्र सिंह के पुत्र पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं। मनीष और नितीश की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
चार लोगों पर परिजनों ने लगाया आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गोतिया (परिवार) के बीच जमीन विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलने पर मनेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुकेश, स्वर्गीय सतेंद्र के बेटे दीपक और प्रिंस समेत अन्य लोगों ने मिलकर करीब 15 राउंड फायरिंग की और तलवार, लाठी-डंडों तथा पथराव से हमला किया। परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह