अनजान कॉल से शुरू हुई कहानी, शादी तक पहुंचा रिश्ता; परिवार ने बाद में दी मंजूरी
दरभंगा। जिले के जाले थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों की पहल पर अंतरजातीय प्रेम करने वाले एक प्रेमी युगल की रामजानकी मंदिर में शादी करवा दी गई। बताया गया कि प्रेमी और प्रेमिका के अंतरजातीय होने के कारण दोनों परिवार शादी का विरोध कर रहे थे।
देर रात हुई प्रेमी युगल की शादी
समाज की मध्यस्थता और प्रयासों से दोनों परिवारों की सहमति बनी और बीती रात प्रेमी और प्रेमिका पति-पत्नी बन गए। शादी के बाद गांव में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों के बीच यह शादी चर्चा का विषय बनी रही। शादी की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मंदिर पर जुटे। नवविवाहित जोड़े ने सभी लोगों से आशीर्वाद लिया और समारोहपूर्वक विदा किए गए।
अंतरजातीय होने के कारण घर वाले कर रहे थे शादी का विरोध
बताया गया कि जाले थाना क्षेत्र के खरका बसंत गांव निवासी मनोहर यादव के बेटे राजनारायण यादव और सीतामढ़ी जिले के बोखरा थाना क्षेत्र के कमतौल निवासी सविता कुमारी की दोस्ती एक अनजान कॉल से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। लंबे समय तक प्रेम संबंध चलने के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। अंतरजातीय होने के कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। जब शादी की बात सामने आई, तो लड़की के परिवार ने प्रेमी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। डर के बावजूद प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर दिल्ली चली गई।
गांव के लोगों ने पहले परिवार को मनाया फिर कराई शादी
दिल्ली में दोनों ने अपने गांव के एक परिचित के यहां रहकर अपनी प्रेम कहानी बताई। उस व्यक्ति ने पहले लड़की के परिवार को शादी के लिए तैयार किया और फिर लड़के के पिता और परिवार को भी मनाया। इसके बाद, दोनों प्रेमी जोड़े को लेकर दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के लतराहा गांव स्थित रामजानकी मंदिर में बीती रात धूमधाम से शादी करवाई गई। इस शादी की चर्चा पूरे गांव में जोर-शोर से हो रही है और शादी के लिए मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति को लोग खुले मन से बधाई दे रहे हैं।


कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह