बिजली संकट : 21 फरवरी को रांची के कई पावर सब-स्टेशनों में मेंटेनेंस, शेड्यूल देख लें वरना होगी परेशानी
रांची : बिजली विभाग ने 21 फरवरी पावर कट को लेकर उपभोक्ताओं को अग्रिम सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह बाधा केबल स्ट्रिंगिंग कार्य के कारण होगी। विभाग का कहना है कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
कोकर डिवीजन के इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब-डिवीजन अंतर्गत पनिटांकी पीएसएस से जुड़े बड़गाई फीडर के तहत प्रगतिशील नगर क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इस दौरान प्रगतिशील नगर, छठ तालाब, चित्रगुप्त नगर, महावीर नगर और मुक्तिधाम सहित आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी।
वहीं, इसी पीएसएस के बूटी फीडर से जुड़े हनुमान नगर क्षेत्र में भी निर्धारित समय तक बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा, आरएमसीएच पीएसएस के आरके मिशन फीडर से संबंधित कैसर कॉलोनी में भी केबल कार्य के कारण आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
मोरहाबादी क्षेत्र भी होगा प्रभावित
मोरहाबादी पीएसएस अंतर्गत हरिहर सिंह फीडर से जुड़े 500 केवीए ट्रांसफॉर्मर (कब्रिस्तान) क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा। इसके कारण कब्रिस्तान मोहल्ला में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग ने 21 फरवरी पावर कट के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य की अपील की है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


महिलाओं के लिए कौन सा रुद्राक्ष है सबसे शुभ? जानें धारण करने के सही नियम और फायदे
क्यों Kal Bhairav ने काटा Brahma का सिर? जानें ‘काशी के कोतवाल’ बनने की रहस्यमयी कथा
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब