झारखंड में मौसम का 'यू-टर्न': पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा पारा, पर साथ लाएगा वायरल का खतरा; जानें खुद को बचाने का तरीका
Jharkhand Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने की संभावना है और यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में पारा 2.2 डिग्री तक चढ़ा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन में तेज धूप और गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में ठंडक बनी हुई है। तापमान के इस अंतर से लोगों को असहजता का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लोग मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा बदलते मौसम में सावधानी बरतें।


हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल