PM मोदी ने वर्ल्ड कप विजेता ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम से की खास मुलाकात
नई दिल्ली। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में पहले ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद कल पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और बधाई दी. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता देश भर के युवा एथलीटों के लिए एक बड़ा संदेश है।
पीएम के साथ खास पल
पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम का अपने आवस पर स्वागत किया. इस मुलाकात में पीएम ने टीम के सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से एक-एक करके बात की. उन्होंने खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप के अनुभवों को सुना और उनके प्रयासों की तारीफ की. इस मुलाकात में पीएम ने टीम के सभी खिलाड़ियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर बधाई दी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इतनी बेरहमी क्यों- पीएम
टीम की कप्तान दीपिका टीसी ने पीएम को अपनी जीत की निशानी के तौर पर पीएम को सभी खिलाड़ियों का साइन किया हुआ बैट गिफ्ट किया. इसके बाद पीएम मोदी ने भी एक क्रिकेट बॉल पर अपना साइन करके टीम को गिफ्ट किया. करके टीम को भेंट किया. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए मज़ाकिया लहजे में कहा कि “आप लोग तो विरोधी टीमों की जमानत जब्त करा देती हैं…इतनी जल्दी 10-12 ओवर में मैच क्यों खत्म कर देती हैं? इतनी बेरहमी क्यों?” इस बात पर सभी खिलाड़ी हँस पड़े।


राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल